घर में घुस कर रहा अश्लील हरकतें
प्रयागराज 26 नवंबर (आरएनएस )। करेली थाना क्षेत्र में बीएससी की एक छात्रा के कॉलेज आने-जाने के दौरान उसका पीछा करने वाला युवक जबरदस्ती घर तक पहुंच गया। कई बार चेतावनी देने के बावजूद उसकी हरकतें कम नहीं हुईं।
बीती 24 नवंबर की शाम युवक अचानक छात्रा के घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। हाथ पकड़कर खींचते हुए ले जाने लगा। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर तेजाब से जलाने की धमकी दी। लड़की शोर मचाती है तो पड़ोसी दौड़कर आए। आरोपी उनको देखकर भाग निकला। लेकिन जल्दबाजी में अपनी बाइक वहीं छोड़ गया। परिवार की सूचना पर करैली पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक जब्त करते हुए रात में युवक को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होने के कारण परिवार को उसके दोबारा निशाना बनने की आशंका जता रहे है।
थानाध्यक्ष करेली आशीष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही दबिश दी गई और आरोपी अय्यूब सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन अब उनके बीच बात-चीत बंद थी। इसके बावजूद युवक जबरन संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। छात्रा की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होनी थीं। घटना के बाद वह काफी डरी हुई थी और परिवार को आशंका थी कि आरोपी बदला लेने की नीयत से दोबारा हमला कर सकता है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है और पीडि़ता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

