प्रयागराज 26 नवंबर (आरएनएस )। नेशनल लेवल की महिला क्रिकेट खिलाड़ी ने अलग अंदाज में बारात निकाली। दुल्हन तनु अपनी बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। तनु बग्घी पर सवार होकर 2 किमी तक डांस करते हुए गईं। इस अनोखी बारात को देखने के लिए कोई सड़क किनारे खड़ा हो गया तो कोई बालकनी से निहारते रहा। हर शख्स वीडियो बनाता दिखा।
कीडगंज निवासी राजेश जायसवाल की पांच बेटियां हैं। बेटा न होने से उन्होंने अपनी दोनों बेटियों तनु और मनु को बचपन से बेटों की तरह पाला। तनु नेशनल लेवल क्रिकेट खिलाड़ी रही हैं। मनु टेनिस प्लेयर रहीं और इस समय रेलवे में नौकरी कर रही हैं। सोमवार को जब तनु की शादी हुई तो उन्होंने बेटे को तरह ही अपनी बेटी की बारात निकाली। सभी डांस करते हुए दूल्हे मु_ीगंज में दूल्हे रजत के घर पहुंचे।
ज्ञात हो कि तनु ने 2013 से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। अंडर-19 और अंडर-20 खेल चुकी हैं। जिला, मंडल, स्टेट और नेशनल लेवल तक खेला है। नेशनल लेवल पर खेलने के लिए इंदौर भी गईं। मंडल लेवल पर आगरा, चित्रकूट और झांसी में मेडल भी जीती हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

