ब्रह्मदेव जागरण मंच के ने दी संतोष वर्मा के खिलाफ तहरीर
प्रयागराज 26 नवंबर (आरएनएस )। आज ब्रह्मदेव जागरण मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शिवांग पाण्डेय द्वारा थाना सिविल लाइन, प्रयागराज में एक विस्तृत एवं गंभीर शिकायत प्रार्थना-पत्र सौंपा गया।
यह प्रार्थना-पत्र पूर्व राजपत्रित आईएएस अधिकारी एवं अजाक्स (एससी एसटी अधिकारी कर्मचारी संगठन) के प्रांत अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा दिए गए उस बयान के विरोध में दिया गया है जो कि आपत्तिजनक, ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों का अपमान करने वाला, स्त्री-विरोधी तथा जातिगत वैमनस्य फैलाने वाला माना गया है।
संतोष वर्मा का यह बयान जिसे विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों द्वारा प्रसारित किया गया महिलाओं की गरिमा, सामाजिक शुचिता एवं जातीय सौहार्द पर सीधा और गंभीर प्रहार प्रस्तुत करता है। उनके कथन से ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों में असुरक्षा एवं भय की भावना उत्पन्न हुई है तथा इस प्रकार की बयानबाज़ी समाज में तनाव, शत्रुता एवं संभावित जातीय संघर्ष का कारण बन सकती है।
शिवांग पाण्डेय ने अपने निवेदन में कहा कि इतने उच्च पद पर रहे व्यक्ति द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग निंदनीय ही नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक है। अत: आवश्यकता है कि उनके विरुद्ध उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करते समय मंच के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार (प्रशासनिक) शशिभूषण मिश्र,
राष्ट्रीय विधिक सलाहकार (न्यायिक) रत्नेश शुक्ला
के साथ ही पवन कुमार चौरसिया, पंकज यादव, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, पवन कुमार राय, राजेश शुक्ला, विंकेश ओझा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

