सत्यम शुक्ला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 26 नवंबर (आरएनएस )। मो. न्युफैज़ की सटीक गेंदबाजी ( 6 – 1 – 35 – 4 ) की बदौलत राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने स्वर्गीय सत्यम शुक्ला स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में सेंट जोसफ क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
बुधवार को मिलिनियम मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जोसफ क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 18.2 ओवर में महज 86 रन ( सिद्धार्थ अग्रवाल 26, आरव गुप्ता 20 रन, मो. न्युफैज़ 4/35, मो. आसिफ 3/15, जैल कुमार 1/11, रुद्रप्रताप सिंह 1/12, श्रेयम त्रिपाठी 1/13 ) पर बिखर गई। जवाब में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 13.5 ओवर में तीन विकेट पर 87 रन ( मो. आसिफ 33, गौरव सिंह 30 अविजित रन, अर्नव 1/07, सिद्धार्थ अग्रवाल 1/19, मो. वली अब्बास 1/22 ) पर बना लिए। मैच के बाद मैच के मुख्य अतिथि फोर्ड स्कूल क्रिकेट कोच बृजेश कुमार ने मैन ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

