दुर्ग, 26 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर पुलि ने मोबाइल फ ़ोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन नग मोबाईल, एक मोटर सायकल एवं नगदी रकम 86940 रुपए सहित कुल 1,66,940 का मसरूका जब्त किया है। गिरफ्तार तीनो आरोपी भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25/11/2025 को सुत्रों से पता चला कि टाटा लाईन कोहका चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में एक राकेश सिंह नामक व्यक्ति अवैध धन लाभ अर्जित करने हेतु अपने मोबाईल से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर एसीसी यू एवं स्मृतिनगर की संयुक्त टीम गठित कर रेड कार्यवाही किया गया तथा मौके पर मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा जुआ खिलाते हुए आरोपी राकेश कुमार सिंह पिता राम अवतार सिंह उम्र 45 साल सा. टाटा लाईन कोहका सड़क नं. 18 बजरंग पारा कोहका चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग, टीका राम साहू निवासी ग्राम डुण्डेरा शंकर नगर तथा राजरत्न नागदेवते निवासी सेक्टर 04 भिलाई को पकड़ा गया। आरोपियों का मोबाईल को चेक करने पर उसमे सट्टा पट्टी लिखा जाकर सट्टा जुआ खेलने ,खेलाने से संबंधित लाखो का ब्योरा पाया गया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा जुआ में प्रयुक्त तीन नग मोबाईल, एक मोटर सायकल एवं नगदी रकम 86940 रुपए सहित कुल 1,66,940 रूपये का मसरुका को जप्त किया कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

