राजनांदगांव, 26 नवंबर (आरएनएस)। जिले के थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एव कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु असमाजिक तत्वो पर कार्यवाही लगातार जारी है। जिसके तहत पुलिस ने आरोपी जोहिदा पिस्दा पिता राम प्रसाद, उम्र 36 साल, निवासी बननवागांव तथा नागसाय सिन्हा पिता फकीर सिन्हा, उम्र 48 साल, निवासी जोंधरा, थाना डोंगरगांव, को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक राजनांदगंाव अंकिता शर्मा, अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा अपराधो की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रो के अपरााधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 26.11.2025 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक कृष्णा पाटले द्वारा थाना क्षेत्र में अपने टीम के साथ लगातार गस्त पेट्रोंिलंग कर अवैध गतिविधियों एवं असमाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। इसी अभियान के तहत उत्पात मचाने वाले असमाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर अनावेदक जोहिदा पिस्दा पिता राम प्रसाद, उम्र 36 साल, निवासी बननवागांव,तथा नागसाय सिन्हा पिता फकीर सिन्हा, उम्र 48 साल, निवासी जोंधरा, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छग) के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार कर एसडीएम न्यायलय में पेश किया गया है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

