बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की आगामी फिल्म मायासभा काफी समय से चर्चा में थी। निर्माताओं ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में अभिनेता को डरावने खूंखार अतवार में दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद लोगों का उत्साह बढ़ गया है। फिल्म के निर्देशन की कमान राही अनिल बर्वे ने संभाली है, जो तुम्बाड जैसी सफल फिल्म को निर्देशित कर चुके हैं। एक बार फिर वह रहस्य और रोमांच से भरपूर मायासभा लेकर आ रहे हैं।
मायासभा के पोस्टर में जावेद बूढ़े व्यक्ति के रूप में दिखे हैं, जिसके लंबे और उलझे बाल हैं। चेहरे पर अजीब मुखौटा है जिसमें उन्हें पहचानना नामुमकिन लगता है।
रहस्य और रोमांच से भरपूर कहानी पोस्टर शेयर करते हुए राही ने कैप्शन में लिखा, एक दशक पहले हमने एक पागलपन का खुलासा किया था, एक ऐसा प्रयोग जो अजीब, अथाह और अकल्पनीय था। अब वह अभिशाप टूट गया है। परमेश्वर खन्ना (जावेद जाफरी) की रहस्यमयी दुनिया आखिरकार सामने आ रही है। सोने की खोज का आनंद लें, जो अब शुरू होने वाली है। इस कैप्शन से यह साफ है कि ‘मायासभाÓ भी ‘तुम्बाडÓ की तरह रहस्य, लालच और मानव स्वभाव की गहराइयों को खंगालने वाली फिल्म होगी।
फिल्म में जावेद जाफरी के अलावा और कौन कलाकार नजऱ आएंगे, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि, जावेद के प्रशंसक उन्हें लंबे समय बाद किसी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। राही की बहन और मशहूर कोरियोग्राफर फुलवा खामकर ने भी यह पोस्टर शेयर करते हुए भाई को शुभकामनाएं दीं। फिलहाल ‘मायासभाÓ की रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है।
निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, एक दशक पहले हमने एक पागलपन का खुलासा किया था, एक ऐसा प्रयोग जो अजीब, अथाह और अकल्पनीय था। अब वह अभिशाप टूट गया है। परमेश्वर खन्ना (जावेद) की रहस्यमयी दुनिया आ रही है। फिल्म की रिलीज तारीख और अन्य कास्ट का ऐलान होना बाकी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

