कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा की आगामी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 काफी समय से लोगों का ध्यान खींच रही थी। आखिरकार निर्माताओं ने मनोरंजन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। 2015 में इस फिल्म की पहली किस्त रिलीज हुई थी जिसने लोगों को खूब प्यार बटोरा था। अब दूसरी किस्त के साथ कपिल अपनी दुल्हनियों की टोली के साथ लौट आए हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान अनुकल्प गोस्वामी ने संभाली है।
किस किसको प्यार करूं 2 का ट्रेलर 2 मिनट और 57 सेकंड का है, जिसमें दिवंगत अभिनेता असरानी भी हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया कि कपिल एक लड़की से प्यार करते हैं और उनसे शादी के लिए 3 बार धर्म बदलते हैं. लेकिन तीनों बार किसी और लड़की से शादी हो जाती है. उनकी तीनों पत्नियां एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर रहती हैं. अब कपिल शर्मा चौथी शादी करने की प्लानिंग में हैं. उनकी जिंदगी में पल-पल इतने ट्विस्ट आ रहे हैं कि फैंस देखकर हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे. ट्रेलर में ये भी दिखाया गया कि कपिल शर्मा के पीछे पुलिस भी पड़ी है. फिल्म के ट्रेलर को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं. कपिल ने ट्रेलर पोस्ट कर लिखा- 4 पत्नियां. इसे अपने घर में ट्राई न करें. ये स्टंट हमारे एक्सपर्ट ने परफॉर्म किया है.
फिल्म में इस बार भी कपिल, 4 लड़कियों के प्यार में उलझे और एक-दूसरे से बचते दिखाई देंगे। यह चारों कोई और नहीं, बल्कि हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान हैं। अभिनेता मनजोत सिंह और सुशांत सिंह भी अहम किरदार में हैं। कपिल की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
कपिल शर्मा की बात करें तो उन्हें अपने कॉमेडी शो के लिए जाना जाता है. कपिल के शो कॉमेडी नाइट विद कपिल, द ग्रेट इंडियन कपिल शो कैफी पॉपुलर हुए.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

