गोसाईंगंज-अयोध्या 27 नवंबर (आरएनएस)। यंग्स क्लब गोसाईगंज के तत्वावधान में अवध महोत्सव के अंतर्गत खेल एवं सांस्कृतिक मेला 12 से 15 जनवरी तक ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल इंटर कालेज में आयोजित होगा। आयोजन सचिव गिरिजा शंकर सिंह के मुताबिक 12 जनवरी को पुरुष एवं महिला वर्ग की कुश्ती ,13-14 और 15 जनवरी को आल इंडिया वालीबाल टूर्नामेंट आयोजित होगा।12 एवं 15 जनवरी की रात्रि बेला में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा।यंग्स क्लब के तत्वावधान में प्रथम बार आयोजित हो रहे कुश्ती प्रतियोगिता में 50 महिला और 80 पुरुष पहलवान जोर आजमाइश करेंगे । 24 पहलवानों को क्रमश: बीस हजार,पंद्रह हजार एवं दस हजार के पुरस्कार एवं पदक दिये जायेंगे।एमएलसी एवं पूर्व सांसद हरिओम पांडेय के संरक्षकत्व में होने वाले इस महोत्सव की जानकारी देते हुए वालीबाल खेल संयोजक श्रीपाल सिंह ने बताया की भारतीय वायुसेना, इंडियन नेवी,एन0 आर0 रेलवे दिल्ली,उत्तराखंड,हरियाणा, पंजाब पुलिस,उप्र पुलिस, एन0 ई0 रेलवे गोरखपुर की टीमें वालीबाल प्रतियोगिता में प्रति भाग करेंगी।कैश मनी 02 लाख प्रथम,01 लाख रुपये द्वितीय तथा 50 हजार तृतीय पुरस्कार दिये जायेंगे।संयुक्त सचिव अशोक सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय टीमें शगुन होटल में कुश्ती के खिलाड़ी खेल प्रांगण में निवास करेंगे।इस अवसर पर वालीबाल फेडरेशन तथा प्रदेश एसो0 के श्रीराम अवतार जाखड़,सुनील तिवारी और डी0के0 सिंह उपस्थित रहेंगे।खेल मेला के अध्यक्ष आरसी वर्मा,दलजीत नारंग एवं रवि वर्मा की उपस्थिती रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

