मिल्कीपुर-अयोध्या 24 अप्रैल (आरएनएस)। विकासखंड मिल्कीपुर के सुरवारा चमनगंज स्थित मां कृपाला देवी आदर्श इंटर कॉलेज ने इस वर्ष यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाई स्कूल की परीक्षा में छात्रा पल्लवी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वह भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहती है। शिफा शेख ने 87.82 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया और भविष्य में वह डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है और सृष्टि तिवारी ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया, वह भविष्य में एक रिसर्चर बन देश के लिए कुछ करना चाहती है। अन्य मेधावी छात्रों में रुद्र प्रताप (86.82 प्रतिशत) , लक्ष्मी (85.66 प्रतिशत) , चांदनी (85 प्रतिशत) , आदित्य (84.31 प्रतिशत) , पुष्पेंद्र (84.01 प्रतिशत) , प्रिंस (84 प्रतिशत) और शिफा बानो (80.08 प्रतिशत) शामिल हैं, जिन्होंने शीर्ष दस में जगह बनाई। इंटरमीडिएट की परीक्षा में एंजेल ने 81.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। तरन्नुम ने 80.80 प्रतिशत के साथ दूसरा, पायल ने 77.46 प्रतिशत के साथ तीसरा और आंचल ने 75.46 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। पांचवें स्थान पर शालिनी और ऋषि सिंह ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। विद्यालय की प्रधानाचार्य रूबी अंसारी ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मेधावी छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक सुशीला तिवारी और निदेशक प्रभात तिवारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने छात्रों की सफलता की सराहना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

