-कुलपति ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
अयोध्या 24 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा दोनों केन्द्रों पर पयर्वेक्षकों एवं सचलदल की निगरानी में सकुशल सम्पन्न हो गई। 37 विषयों की परीक्षा में 811 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। कुल परीक्षार्थियों में 15 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ी। वहीं अन्य को नेट, जेआएफ परीक्षार्थियों को परीक्षा से औपबंधित छूट प्रदान की गई। इस तरह परीक्षार्थियों की उपस्थिति 85 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को दोनों केन्द्रों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें परिसर के तुलसी भवन के सभी कक्षों में सीटिंग प्लान व व्यवस्था का जायजा लिया। उसके उपरांत प्रचेता-दीक्षा भवन का भी निरीक्षण किया। दूसरी ओर कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने परीक्षा को पारदर्शी सम्पन्न कराने के लिए केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष से लगातार जायजा लेते रहे। उन्होंने बताया कि कुलपति के निर्देश पर सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए एक दर्जन से अधिक पयर्वेक्षक व सचलदल तैनात किए गए। इन्ही की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न हुई है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. फर्रूख जमाल ने बताया कि परिसर के दो केन्द्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक 37 विषयों की परीक्षा में 811 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। कुल परीक्षार्थियों में 15 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ी। वहीं अन्य को नेट, जेआएफ परीक्षार्थियों को परीक्षा से औपबंधित छूट प्रदान की गई। इस तरह परीक्षार्थियों की उपस्थिति 85 प्रतिशत रहा। केन्द्रों पर पयर्वेक्षक में प्रो. राजीव गौड़, प्रो. अनूप कुमार, प्रो संग्राम सिंह, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. राजेश सिंह, डॉ राणा रोहित, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. मनीष सिंह व अन्य रहे। वहीं सचलदल में प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. शैलेन्द्र कुमार व अन्य रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

