-विगत 3 वर्षों से मैथ में 100 प्रतिशत अंक पाने वाला सुभाष चंद्र बोस इंटर
सोहावल-अयोध्या 24 अप्रैल (आरएनएस)। शिक्षा क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस इंटर कालेज बड़ागांव की दसवीं की परीक्षा में सुहानी उपाध्याय पुत्री अवधेश उपाध्याय ने 93 प्रतिशत अंक पाकर जनपद व गांव क्षेत्र का मान बढ़ाया।सलोनी ने इस इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व गुरुजन को दिया हैं। मैथ सब्जेक्ट में 100 में 100 नंबर पाने वाली सुहानी उपाध्याय ने कहा कि आगे चलकर पीसीएस,आईएएस बनकर देश की सेवा करने का मकसद है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

