लखनऊ 27 नवंबर (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सड़क निधि योजना के तहत मेरठ मंडल के विभिन्न जनपदों में स्वीकृत और चालू सड़क निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए 1 करोड़ 11 लाख 46 हजार रुपये की अवशेष धनराशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।शासनादेश के अनुसार आवंटित धनराशि का उपयोग हर स्थिति में 31 मार्च 2026 तक कर लिया जाना अनिवार्य होगा। साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्र 30 अप्रैल 2026 तक शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्वीकृत कार्यों की वित्तीय और भौतिक प्रगति का सक्षम स्तर पर नियमित निरीक्षण और सत्यापन किया जाए। प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह शासन को भेजना भी अनिवार्य किया गया है, जिससे मेरठ मंडल में सड़क अवसंरचना विकास कार्यों की निगरानी और गति सुनिश्चित की जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

