रायपुर,28 नवंबर (आरएनएस)।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे, जहां 29-30 नवंबर को आयोजित होने वाले पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में वे शामिल होंगे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्रियों, रायपुर संसद बृजमोहन अग्रवाल तथा भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए थे और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी स्वागत के लिए मौजूद थे।
=विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत वरिष्ठ मंत्रिगण ने किया=
=उप मुख्यमंत्री अरुण साव =
= उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा=
=वन मंत्री केदार कश्यप।
=मंत्री गजेंद्र यादव=
=कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्री रामविचार नेताम
अमित शाह के इस दौरे में राष्ट्रीय सुरक्षा, पुलिसिंग सुधार, नक्सल उन्मूलन, साइबर सुरक्षा, आंतरिक चुनौतियाँ और आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिस दक्षता को और मजबूत करने जैसे विषयों पर उच्च-स्तरीय चर्चा होगी, जिसमें देशभर के डीजीपी और आईजी स्तर के अधिकारी शामिल रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे सुरक्षा समीक्षा बैठकों, नक्सल रणनीति से जुड़ी चर्चाओं और पार्टी संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल होंगे।
























