रायपुर,28 नवंबर (आरएनएस)।भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर आज रायपुर पहुंचे।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया। नितिन नबीन ने अपनी हालिया जीत के लिए छत्तीसगढ़ के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि उनका छत्तीसगढ़ से दिली जुड़ाव रहा है और इसी आत्मीयता के साथ उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप,टंक राम वर्मा,गुरू खुशवंत साहेब,महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मारकण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


















