नईदिल्ली,28 नवंबर। बीते गुरुवार (27 नवंबर) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की नीलामी दिल्ली में सम्पन्न हुई, जिसमें सभी टीमों ने अपनी जरूरतों के हिसाब से बोली लगाई। इस बड़ी नीलामी में कुल 67 खिलाडिय़ों को खरीदा गया, जिसमें विदेशी खिलाड़ी भी शामिल रहे। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने नीलामी में से 11 खिलाडिय़ों को अपने दल में शामिल किया। इस बीच डीसी की टीम के सभी खिलाडिय़ों पर एक नजर डालते हैं।
डीसी ने नीलामी में लौरा वोल्वार्ड्ट (1.10 करोड़ रुपये), शनेल हेनरी (1.30 करोड़ रुपये), और श्री चरणी (1.30 करोड़ रुपये) पर खूब धनवर्षा की। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान वोल्वार्ड्ट ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये तय किया हुआ था। बता दें कि हेनरी ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था। उनके नाम पर पहली बोली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगाई थी। वहीं, श्री चरणी ने अपनी बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था।
डीसी की पूरी टीम: जेमिमा रोड्रिगेज, शफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मरिजान कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट (1.10 करोड़ रुपये), शनेल हेनरी (1.30 करोड़ रुपये), श्री चरणी (1.30 करोड़ रुपये), स्नेह राणा (50 लाख रुपये), लिजेल ली (30 लाख रुपये), दीया यादव (10 लाख रुपये), तानिया भाटिया (30 लाख रुपये), ममता मदिवाला (10 लाख रुपये), नंदिनी शर्मा (20 लाख रुपये), लूसी हैमिल्टन (10 लाख रुपये), और मिन्नू मणि (40 लाख रुपये) .
डीसी की टीम नीलामी में 5.70 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी और उन्होंने अपने सभी पैसे खर्च किए। इसके बावजूद डीसी के दल में कुल 16 खिलाड़ी भी शामिल हो सके। बता दें कि कोई भी टीम अधिकतम 18 खिलाडिय़ों को अपने दल में शामिल कर सकती है। डीसी ने रोड्रिगेज समेत कुल 5 खिलाडिय़ों को रिटेन किया हुआ था और इन खिलाडिय़ों के लिए 9.30 करोड़ रुपये चुकाए थे।
पिछले सीजन तक डीसी की सलामी बल्लेबाज रही मेग लैनिंग इस बार यूपीडब्ल्यू में चली गई है। ऐसे में आगामी सीजन में शफाली वर्मा और वोल्वार्ड्ट की सलामी जोड़ी इस बार नजर आ सकती है। गेंदबाजी में श्री चरणी के रूप में प्रभावशाली स्पिनर के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी। संभावित प्लेइंग इलेवन: शफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिगेज, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, मारिजाने कप्प, शनेल हेनरी, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, और श्री चरणी।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

