जौनपुर 28 नवंबर (आरएनएस )। लायंस क्लब रॉयल द्वारा हंगर कार्यक्रम के अन्तर्गत सूखा राशन व अन्य खाद्य सामग्रियों के वितरण का कार्यक्रम बारीनाथ बगीचा के पास मलिन बस्ती व धरनीधरपुर स्थित दलित बस्ती में किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 105 जरुरतमंद परिवारों को दाल,चावल,घी,तेल, नमक,आलू, बिस्किट इत्यादि का पैकेट प्रदान कर उनकी सहायता किया गया इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष संजीव साहू ने कहा सूखा राशन प्रदान करने से एक परिवार कई दिनों तक राहत महसूस करता है और यह क्लब के प्रमुख कार्यो में है! निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा अपने से कम भाग्यशाली लोगों को राहत पहुंचाने में क्लब द्वारा किया जाने वाला यह कार्य सराहनीय है! राजेन्द्र स्वर्णकार ने कहा आगे भी यह कार्य होता रहेगा। संयोजक अजय सोनकर ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

