जौनपुर 28नवंबर (आरएनएस )। थाना खुटहन पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में नामजद पति सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अच्छेलाल पुत्र गोकुल ग्राम पहाड़पुरकलाँ थाना करौदीकलाँ तहसील कादीपुर जनपद सुल्तानपुर द्वारा तहरीर दिया गया की मेरी लड़की चन्द्रावती उम्र 30 वर्ष जो ससुरालजन के प्रताडऩा से 27 नवम्बर को दिन में फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। प्राप्त तहरीर पर धारा 108 बी0एन0एस0 बनाम .विजय कुमार (पति) पुत्र श्रीपति श्रीपति (ससुर) .सास नन्हका .जेठ सुरजीत जेठानी अमृता .भतीजा प्रभान्सू पुत्र सुरजीत नि0गण तिसौली थाना खुटहन जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया। मुखबीर खास की सूचना पर सम्बन्धित अभियुक्तगण विजय कुमार सुरजीत श्रीपति नन्हका देवी अमृता समस्त निवासी ग्राम तिसौली थाना खुटहन जनपद को सुइथा नहर पुल के पास गिरफ्तार किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

