जौनपुर 28 नवंबर (आरएनएस )। अखिल भारतीय कायस्थ महासभापंजाब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव का शुक्रवार को जौनपुर आगमन पर राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार के रूहटा स्थिति आवास पर महासभा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूरे देश में मजबूत हो रहा हैं और पंजाब में भी संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है और कहा कि संगठन में शक्ति होती हैं। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि आज कायस्थ समाज को जागरूक करने की जरूरत है जब कायस्थ समाज जागरूक हो जाएगा बड़ा से बड़ा लक्ष्य साकार हो जाए प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू भईया ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी के प्रेरणा से कायस्थ महासभा देश की सबसे मजबूत संगठन के रूप में कार्य कर रहा है और कायस्थ हित के लिए समर्पित हैं उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में संगठन मजबूती से कार्य कर रहा हैं बाकी जिलों में जल्दी ही जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जौनपुर मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। संचालन राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।कार्यकम में राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव , ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ0 उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव बबलू, अरुण श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव पत्रकार , संदीप श्रीवास्तव अरुण कुमार श्रीवास्तव, अम्बरीष श्रीवास्तव प्रियंका श्रीवास्तव, देवांश श्रीवास्तव , सूर्यांश श्रीवास्तव,आदि लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

