जौनपुर 28 नवंबर (आरएनएस )। महान इतिहासकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षाविद् डा. काशी प्रसाद जायसवाल की 145वीं जयन्ती पर जायसवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान एवं आशुतोष जायसवाल के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यह आयोजन नगर के ईशा अस्पताल के ब्लड बैंक में किया गया जहां रक्तदान जैसा महादान करने वालों में आशुतोष जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, मोती लाल जायसवाल, श्रवण जायसवाल गांधी, उषा जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, रजनीश जायसवाल प्रधान आदि प्रमुख रहे। रक्तदान शिविर डा. स्मिता श्रीवास्तव सहित उनके स्टाफ ने सम्पन्न कराया।रक्तदान के बाद पीयूष गुप्ता के आवास पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ ।ओम प्रकाश जायसवाल इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, राजेश जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, रमेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

