सुल्तानपुर 28 नवंबर (आरएनएस )। कटका क्लब के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के सामने यातायात का पालन करने वाले व हेलमेट और सीट बेल्ट पहने वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कटका क्लब के आई टी सेल प्रभारी बृजेन्द्र मिश्र ने किया। इस मौके पर कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि कटका क्लब के द्वारा जनपद में यातायात माह के तहत हेल्मेट और सीट बेल्ट के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यातायात निरीक्षक राम निरंजन के द्वारा नियमों का पालन करने वालों को गुलाब का फूल दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शनि मिश्र कथा वाचक ने बताया कि उन वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट करते हैं जो हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे नियमों का पालन कर रहे हैं, ताकि उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके । कटका क्लब के आई टी सेल प्रभारी बृजेन्द्र मिश्र ने बताया कि हेलमेट पहन कर बाइक चला रहे युवाओं एवं युवतियों को गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह तक सभी लोगों से यातायात नियम के पालन का आग्रह किया जा रहा है. जिसके बाद यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वेद प्रकाश मिश्र, टिंकू यादव, राम राज पांडेय, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

