देहरादून 28 नवंबर (आरएनएस)। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से शुक्रवार को देहरादून, मसूरी और विकासनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। हर्बटपुर में बीस बीघा, कल्याणपुर पोंटा रोड में बीस बीघा, शेरपुर में तीस बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने बताया कि बिना लेआउट पास करवाए कहीं भी प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि समस्त सेक्टरों के अधिकारियों को कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

