कोटद्वार,24 अपै्रल (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले गो सम्मान आह्वान अभियान को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार को हुई बैठक में आगामी 27 अप्रैल 2026, सोमवार को रैली निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। श्री गोपाल गोलोक धाम में आयोजित बैठक गोलोक धाम के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आगामी 27 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे हिंदू पंचायती धर्मशाला से तहसील तक एक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के समस्त गो पालकों, गो भक्तो से रैली में शामिल होने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में गो पालक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

