कोटद्वार,24 अपै्रल (आरएनएस)। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में कॅरिअर काउंसलिंग सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। समन्वयक व कॅरिअर काउंसलिंग सेल की सदस्य डॉ. लक्ष्मी जोशी व डॉ. विपिन पंवार ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. लक्ष्मी जोशी ने छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार की बारीकियों के संबंध में बताया। डॉ. विपिन पंवार ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के अवसर उनके आत्मविश्वास और व्यावसायिक कौशल को निखारने में सहायक होते हैं। ड्राइव में शामिल कंपनी के अधिकारियों ने कंपनी की कार्यप्रणाली, जॉब प्रोफाइल और पैकेज के बारे में जानकारी दी। वहीं, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से अवंतिका बिष्ट, संजना, मनीषा आदि छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

