देहरादून 28 नवंबर (आरएनएस)। रस्किन बांड फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर चलाये जा रहे संविधान पखवाड़ा के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राहुल आनंद ने भारत में सवंधिान की प्रांसगिकता नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के संतुलन तथा समाज में संवैधानिक मूल्यों को व्यवहारिक रूप से स्थापति करने में समाज के हर वर्ग का सहयोग होना जरूरी बताया । उन्होंने कहा की एक स्वास्थ्य समाज का निर्माण तभी सम्भव है जब संविधान के हर पहल का व्यवास्थित अनुसरण किया जाये। मुख्य वक्ता स्पर्श हिमालय फाउंडेशन की निर्देशक अधिवक्ता विदुषि निशंक ने कहा कि भारत और उत्तराखंड में विशेष रूप से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों की महिला समाज की रीढ़ हैं, इनके सशक्तिकरण के लिये गम्भीरता से कार्य किये जाने की आवश्यकता है। उनकी शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता और उदयमिता के माध्यम से नई दिशा देना होगा। महिलाओं और युवाओं में संवैधानिक चेतना जगाना वर्तमान समय में अति आवश्यक है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

