देहरादून 28 नवंबर (आरएनएस)। शुक्रवार को एमडीडीए ने कैंपटी रोड पर एक अवैध निर्माण सील किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद के निर्देश पर एमडीडीए ने कैंपटी रोड पर श्रीनगर स्टेट में कुशाल सिंह के अवैध निर्माण को सील किया। इस मौके पर एमडीडीए के अवर अभियंता अनुज पांडे ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत शुक्रवार को श्रीनगर स्टेट में एक निर्माण को सील किया गया। सीलिंग की कार्रवाई में अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजय, उदय सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

