देहरादून 28 नवंबर (आरएनएस)। रियल कॅलिबर प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘विद्या-सपनों की उड़ानÓ शुक्रवार को दून के विभिन्न सिनेमा घरों में रिलीज की गई। फिल्म में शिक्षा के महत्व, ग्रामीण जीवन, संघर्ष को जीवंत किया गया है। फिल्म में एकता तिवारी, सतीश शर्मा, सुशांत कांड्या, साहिल शिवराम, मानसी मिश्रा, दीपक्क बंगवाल, रमेश रावत, सुशील यादव, पल्लवी पाठक और चाइल्ड आर्टिस्ट भावना रोकड़े, तेजस्विनी गंगोला, यशिका एवं सारांश ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। निर्देशक-संजीब दास ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, शिक्षा के महत्व पर एक आंदोलन है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

