देहरादून 28 नवंबर (आरएनएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की ओर से शुक्रवार को सभी शाखाओं में मेगा रिटेल ऋण आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन क्षेत्रीय प्रमुख रामप्रमोद आनंद की अगुवाई में सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल में किया गया। आयोजन मे लगभग 150 हितग्राहियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रो. आरके जैन पूर्व प्रधानाचार्य डीएवी कालेज, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल ने अनुभव साझा किये।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

