विकासनगर 28 नवंबर (आरएनएस)। डाकपत्थर क्षेत्र से लापता एक किशोरी का तीन माह बाद भी पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि विगत 16 अगस्त को डाकपत्थर क्षेत्र एक व्यक्ति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी बेटी डाकपत्थर बाजार में मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए गई थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट को अपहरण में तरमीम कर दी गई है। किशोरी की खोजबीन के लिए टीम का गठन किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

