विकासनगर 28 नवंबर (आरएनएस)। सगे मौसा ने दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची जब लडख़ड़ाते हुए स्कूल पहुंची तो साथ में पढऩे वाली सहेलियों ने इसका कारण पूछा तो उसने उन्हें मौसा की करतूत बताई। जिसके बाद बात कक्षा अध्यापिका और स्कूल के प्रधानाचार्य तक पहुंच गई। अध्यापिका ने इसकी सूचना सेलाकुई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी मौसा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सेलाकुई थाने के एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल की अध्यापिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके स्कूल में कक्षा चार की दस वर्षीय बच्ची से उसके सगे मौसा ने दुष्कर्म किया है। बताया कि आरोपी कई बार बच्ची से गलत हरकत कर चुका है। अध्यापिका ने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार को सुबह जब बच्ची स्कूल पहुंची तो वह लडख़ड़ाकर चल रही थी। जिसके बाद उसके साथ पढऩे वाली बालिकाओं ने उससे इस संबंध में पूछा। इस पर बच्ची ने मौसा की करतूत बताई। एसएसआई ने बताया कि अध्यापिका की तहरीर के बाद बच्ची से पूछताछ की गई। पूछताछ और जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
कई बार कर चुका है गलत हरकत: पुलिस के मुताबिक, बच्ची सेलाकुई क्षेत्र में अपने मौसा-मौसी के घर पर ही रहती है। मौसा ने कई बार उसके साथ गलत हरकत की, लेकिन किसी को कुछ बताने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए वह यह बात अपनी मौसी को भी नहीं बता पाई।
बच्ची का पिता है जेल में: एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता जेल में हैं। उस पर अपनी छोटी साली से दुष्कर्म का आरोप है। बच्ची की मां और अन्य परिजन सहारनपुर में रहते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

