विकासनगर 28 नवंबर (आरएनएस)। सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौसा की दुकान पर बजरंग दल और विहिप (विश्व हिंदू परिषद) के कार्यकर्ताओं तोडफ़ोड़ कर दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दुकान बंद करवा दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कडी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। सेलाकुई में मौसा ने अपने घर में ही रह रही दस साल भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की सेलाकुई में दुकान है। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद भी दुकान खुली थी। जब आरोपी की हरकतों और दुकान खुली होने की जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दुकान के पोस्टर-बैनर फाड़कर तोडफ़ोड कर दी और दुकान बंद करवा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपी ने जो शर्मनाक करतूत की है, उसकी उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में शेखर बंसल, मनीष नेगी, सुशील राठौर, प्रशांत बिष्ट आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

