भोपाल 28 नवंबर (आरएनएस)।अवैध मादक पदार्थो के कारोबार में लिप्?त तस्?करों द्वारा अपनाए जा रहे नये-नये हथकंडे मध्?यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्?स विंग की सजगता की वजह से नाकाम साबित हो रहे है। नारकोटिक्?स प्रकोष्?ठ नीमच ने आज 28 नवंबर को ग्राम लसूडिय़ा, हस्तमुरार थाना रामपुरा, जिला नीमच में खेत पर बने मकान पर दबिश देकर एमडी बनाने के कारखाने का भंडा फोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 2 किलो 700 ग्राम ठोस एवं 16 किलो लिक्विड अवस्था में तथा करीब 70 किलो से अधिक एमडी बनाने के केमीकल तथा अन्य सामग्री भी जप्त की है। जप्त मादक पदार्थ एमडी तथा एमडी बनाने की सामग्री की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 करोड़ से अधिक है।
ज्ञात हो अवैध मादक पदार्थों की तस्?करी पर कड़ाई से अंकुश लगाने के मकसद से पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देश पर मध्?यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्?स विंग द्वारा प्रदेशव्?यापी विशेष मुहिम नशे पर प्रहार चलाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत अतिरिक्?त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्?स के.पी. वेंकाटेश्वर राव के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स श्री महेश चंद जैन के नेतृत्व में नारकोटिक्?स विंग को यह सफलता मिली है।
अतिरिक्?त पुलिस महानिदेशक के.पी. वेंकाटेश्वर राव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर नारकोटिक्?स विंग ने कार्यवाही करते हुए, ग्राम लसूडिय़ा, हस्तमुरार थाना रामपुरा, जिला नीमच में खेत पर बने मकान पर दबिश देकर तीन आरोपी निरंजन दायमा, निवासी खेड़ी, थाना मनासा, अर्जुन गरासिया तथा रमेश गरासिया, निवासी लसूडिय़ा, थाना रामपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्?जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 2 किलो 700 ग्राम ठोस एवं 16 किलो लिक्विड अवस्था में तथा करीब 70 किलो से अधिक एमडी बनाने के केमीकल तथा अन्य सामग्री तीन मोटर साइकिल, तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए। एमडी, केमीकल, अन्?य सामग्री सहिम सहित पुलिस ने लगभग 30 करोड़ रूपये की सामग्री जब्?त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्?ट के तहत प्रकरण कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में नारकोटिक्स विंग के निरीक्षक राकेश चौधरी, निरीक्षक भारत सिंह चावड़ा, निरीक्षक हरीश सोलंकी, निरीक्षक तेजेन्द्र सिंह सेंगर तथा निरीक्षक मलय महंत एवं नारकोटिक्स इंदौर व नीमच टीम का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक, नीमच श्री अंकित जायसवाल एवं जिला पुलिस बल नीमच का भी सराहनीय योगदान रहा।

