भोपाल 28 नवंबर (आरएनएस)।मध्यप्रदेश के महाराष्ट्र से सटे जिलों के मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। पहले महाराष्ट्र की पिछली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होने के कारण, हमारे राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदाता अपने एन्यूमरेशन फॉर्म / गणना पत्रक में महाराष्ट्र के पिछले स्ढ्ढक्र से संबंधित विवरण सही तरीके से दर्ज नहीं कर पा रहे थे।
अब महाराष्ट्र की यह पिछली स्ढ्ढक्र मतदाता सूची ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे सीमावर्ती जिलों के मतदाताओं के लिए जानकारी तक पहुंच आसान हो गई है।
विशेष रूप से—यह पूरी जानकारी अब क्चरुह्र ऐप पर भी उपलब्ध करा दी गई है।
इससे क्चरुह्र अब मतदाता के दावों/आपत्तियों या सत्यापन के दौरान महाराष्ट्र की पूर्व स्ढ्ढक्र मतदाता सूची से सहजता से मैपिंग कर सकेंगे।
सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने फॉर्म में पिछली स्ढ्ढक्र के विवरण भरने में अब कोई कठिनाई नहीं होगी।
मतदाता इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने विवरणों की जांच कर आवश्यक जानकारी क्चरुह्र को उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि मतदाता सूची में सुधार का कार्य और अधिक पारदर्शी व सटीक रूप से संपन्न हो सके।

