भोपाल 28 नवंबर (आरएनएस)।स्?कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में ‘स्वयं सिद्धि चैटबॉटÓ के रूप में महत्वपूर्ण नवाचार प्रस्तुत किया है। मोबाईल आधारित इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थी विद्यालय में पढऩे के साथ-साथ घर पर भी नियमित अभ्यास कर सकें और सीखने की निरंतरता को किसी भी परिस्थिति में बाधा न बनने दे। बच्चों का घर पर सीखने की आदत को मजबूत बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। कोविड–19 के समय जब विद्यालयों का संचालन बाधित हो गया था, तब राज्?य शिक्षा केन्?द्र के द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ किया गया ‘स्वयं सिद्धि चैटबॉटÓ आज 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये एक सफल पहल के रूप में स्थापित हो चुका है।
उल्?लेखनीय है कि ‘स्वयं सिद्धिÓ चैटबॉट विद्यार्थियों को घर बैठे उच्च-गुणवत्ता की डिजिटल लर्निंग प्रदान कर रहा है। यह चैटबॉट हर शनिवार राज्?य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा प्रमाणित नए प्रश्न उपलब्ध कराता है, इन प्रश्नों से विद्यार्थी अपनी समझ की जाँच कर पाते हैं। मोबाइल ऐप आधारित संवादात्मक प्रणाली पर तैयार यह स्विफ्ट चेट विद्यार्थियों को केवल “॥द्ब” लिखने पर प्रश्न, उत्तर, स्कोर और सुधारात्मक वीडियो तुरंत उपलब्ध कराती है। स्वयं सिद्धि चैटबॉट उपयोग लिंक: द्धह्लह्लश्चह्य://द्यद्बठ्ठद्मह्य.ह्य2द्बद्घह्लष्द्धड्डह्ल.ड्डद्ब/5ष्हृद्धद्यह्व है। स्वयं सिद्धि चैटबॉट को राज्?य शिक्षा केन्?द्र के मूल्?यांकन प्रकोष्ठ द्वारा विकसित और संचालित किया जाता है। राज्?य शिक्षा केन्?द्र द्वारा सहयोगी संस्?था कॉन्?वेजीनियस के सहयोग से विकसित यह नवाचार न केवल विद्यार्थियों के सीखने की गुणवत्ता बढ़ा रहा है, बल्कि मूल्यांकन को भी अधिक वैज्ञानिक और व्यवस्थित बना रहा है।
हाल ही में राज्य शिक्षा केंद्र के यूट्यूब चैनल लिंक: द्धह्लह्लश्चह्य://222.4शह्वह्लह्वड्ढद्ग.ष्शद्व/द्यद्ब1द्ग/द्भङ्क7ष्-क्कड्र्ढंरुङ्घढ्ढ?ह्यद्ब=क्तह्रष्टङ्घड्ड&34क्रह्रक्क509ह्लद्घ पर इस चेटबॉट के प्रभावी उपयोग एवं कार्यप्रणाली पर आधारित एक परिचयात्?मक लाईव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्?य शिक्षा केन्?द्र के अपर संचालक डॉ. अरूण सिंह, मूल्?याकंन प्रकोष्ठ के नियंत्रक अधिकारी डॉ. बृजेश सक्सेना, समन्?वयक डॉ. सुषमा बाजपेई तथा कॉन्?वेजीनियस संस्?था की प्रतिनिधी दीक्षा आही ने ‘स्वयं सिद्धिÓ चैटबॉट के प्रभाव, सीखने के परिणामों और विद्यार्थियों और शिक्षकों के मध्?य बढ़ती पहुँच पर विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रदेश के दूरस्थ और संसाधन-विहीन क्षेत्रों के बच्चों के लिए यह चैटबॉट विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रहा है।

