बॉक्स ऑफिस पर 120 बहादुर और मस्ती 4 धीमी रफ्तार से चल रही हैं। पहले हफ्ते में दोनों ही फिल्मों ने बजट के हिसाब से कम कमाई की है। दे दे प्यार दे 2 भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म 120 बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फरहान अख्तर की इस फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। रविवार को इसने सबसे ज्यादा चार करोड़ रुपये की कमाई की। गुरुवार को फिल्म की कमाई 90 लाख रुपये रही। इस तरह से इस फिल्म ने एक हफ्ते में 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की अदाकारी वाली फिल्म मस्ती 4 ने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। रविवार को इसने सबसे ज्यादा तीन करोड़ रुपये कमाए। गुरुवार को इसकी कमाई एक करोड़ रुपये रही। इस तरह से इस फिल्म ने एक हफ्ते में 13.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। पहले दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसने 51.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। गुरुवार को फिल्म की कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही। इस तरह से इस फिल्म ने दो हफ्तों में 67.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

