देहरादून,29 नवंबर (आरएनएस)। एनसीसी कैडेट्स के लिए 23 नवंबर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कैडे्टस को आपदा के दौरान बचाव कार्य और बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया गया। आपदा प्रबंधन जागरूकता प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम का शनिवार को समापन किया गया। इस दौरान कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। आपदा प्रबंधन की अवधारणा व आपदा अधिनियम 2005 भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ एवं त्वरित बाढ़, सूखा आदि से सुरक्षा की तैयारी करना, आपदा प्रबंधन व पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन व जिलाधिकारी के निर्देशों में एनसीसी कैडेट्स को फर्स्ट एड, केमिकल, न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल आपदा प्रबंधन, रोड सेफ्टी, रस्सी गांठ, स्ट्रेचर बनाना, गहरी खाइयों में चढऩा-उतरना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षित एनसीसी कैडेट्स आपदा की परिस्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में स्थानीय प्रशासन को सहयोग देंगे, जिससे राहत व बचाव कार्य किए जा सकेंगे। कार्यक्रम के समापन पर कमान अधिकारी कर्नल दीपक पांडे, सूबेदार मेजर जसविंदर सिंह, सूबेदार अरुण पाल, हीरा पाल, हवलदार शोभाराम भट्ट, हरेंद्र सिंह गुसांई आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

