रुद्रप्रयाग 23 जून (आरएनएस)। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में मरीन ड्राइव में अराजक तत्वों ने सड़क किनारे लगी छह लाइटों को तोड़कर मंदाकिनी नदी में फेंक दिया है। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट ने बताया कि रविवार देर रात पांच से छह लोग मरीन ड्राइव से होकर गुजर रहे थे। उन्होंने नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइटों को उखाड़कर नदी में फेंक दिया। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में यह सारा घटनाक्रम कैद हुआ है। इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस से संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

