देहरादून,29 नवंबर (आरएनएस)। देहरादून निवासी सीरआरपीएफ के 57 वर्षीय डिप्टी कमांडेट सोहन सिंह रावत ने साबित कर दिया है कि उम्र केवल मन का भ्रम है। उन्होंने गुवाहाटी-डिब्रूगढ़-गुवाहाटी रूट पर 1000 किमी का अल्ट्रा साइकिलिंग की है। यह साइकिलिंग उन्होंने 20 से 25 नवंबर तक 71 घंटे 45 मिनट के कुल समय और 49 घंटे 45 मिनट में पूरी की साइकिलिंग समय में पूरी की है। डिब्रूगढ़ में तैनात सोहन सिंह रावत मूल रूप से पौड़ी के रहने वाले हैं। उन्होंने अभियान गुवाहाटी रेन्डोनियर्स की ओर से ऑडेक्स इन्डिया रेन्डोनियर्स के तत्वाधान में की। इस साइकिल अभियान का रूट गुवाहाटी, नगांव, तेजपुर, विश्वनाथ चारियाली, नारायणपुर, लखिमपुर, धेमाजी, कुलाजान, बोगीबील, डिब्रुगढ़ तथा इसी रूट पर गुवाहाटी वापसी रहा। कुल 09 प्रतिभागियों ने अभियान में भाग लिया, जिसमें से तीन प्रतिभागी अभियान को पूरा नहीं कर पाए। इससे पूर्व सोहन रावत 200, 300, 400 और 600 किमी लगातार साइकिलिंग करने पर साइकिलिंग का प्रतिष्ठित ‘सुपर रेंडोनियरÓ का खिताब दो बार हासिल कर चुके हैं। वह ग्राम-चमाली, चैंदकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी एवं देहरादून में निवासरत हैं। उन्होंने इस उपलब्धि से न केवल सीरआरपीएफ का सम्मान बढ़ाया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

