देहरादून,29 नवंबर (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने शुक्रवार रात देहरादून और विकासनगर क्षेत्र में सुरक्षा मानक पूरे नहीं करने और ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग की टीमों ने 44 वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही 10 वाहन सीज किए हैं। इसमें तीन बस, चार ट्रैक्टर ट्रॉली और एक चार डंपर शामिल हैं। आईएसबीटी, आशारोड़ी, शिमला बाईपास, तेलपुरा सिंहनीवाला और सेलाकुंई प्रेमनगर मार्ग क्षेत्र में चेकिंग की गई। बसों में सुरक्षात्मक उपाय फिटनेस, रिफ्लेक्टर अग्निशमन यन्त्र और आकस्मिक दरवाजा आदि की जांच की गई। परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पन्त एवं अरविन्द यादव सम्भागीय निरीक्षक ने एक-एक वाहन को चेक किया। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि चेकिंग के दौरान 44 वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही 10 वाहन सीज किए हैं। इसमें तीन बसें भी शामिल हैं, जो परमिट शर्तों का पालन नहीं कर रही थी, इसके साथ ही बसों में सुरक्षा के मानक भी पूरे नहीं थे। रातभर परेशान रहे यात्री जिन बसों को सीज किया गया उनमें सवार यात्रियों को परिवहन अधिकारियों ने परिवहन निगम की बसों से यात्रा करने की सलाह दी गई, लेकिन परिवहन निगम की देहरादून से दिल्ली के लिए रात 12 बजे बाद कोई बस सेवा नहीं थी। जिस कारण यात्री रातभर परेशान रहे। ज्यादातर यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान यात्रियों ने कार्रवाई का विरोध कर परिवहन अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी की। परिवहन अधिकारियों ने यात्रियों को किसी तरह समझाया। टीम को देखकर भागा डंपर चालक कार्रवाई के दौरान शिमला बाईपास रोड पर एक डंपर को चेकिंग के रोकना चाहा। लेकिन डंपर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

