सोहावल-अयोध्या,29 नवंबर (आरएनएस)। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में कपासी, सोहावल निवासी योगेश सिंह का लोकोपायलट (ट्रेन चालक) पद पर चयन होने पर दि आयुष्मान फाउंडेशन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान सोहावल के परम रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सदस्य पुष्पेंद्र पांडेय ने योगेश सिंह को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया। वहीं पंकज पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दीं। अरविंद रावत ने मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। योगेश के चाचा मुकेश सिंह ने कहा कि “यह दिन परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। इस अवसर पर साजन अंसारी, चंदन सिंह, इसरार अंसारी, चेतन चौधरी, हर्ष पांडेय, वैभव सिंह, अख्तर अली तथा संस्था के संस्थापक पवन पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

