पिछड़े क्षेत्रों में अप्रैल-मई माह में अग्नि दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास
सुलतानपुर ,04 अपै्रल (आरएनएस)। मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद के नेतृव में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में निवास करने वाली अधिकांश पिछड़ी जातियां छप्पर में निवास करती हैं और तापमान बढऩे के साथ अप्रैल एवं मई माह में अग्नि दुर्घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि देखने को मिलती है जिससे उनकी संपत्ति तथा फसल जलकर खाक हो जाती है, जिससे उन्हें अपार आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। मोस्ट कल्याण संस्थान ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि अग्नि शमन सब स्टेशन लंभुआ को अविलंब कार्यरूप में लाया जाए एवं बल्दीराय में अग्नि शमन सब स्टेशन का निर्माण कराया जाय तथा धम्मौर, अलीगंज, नीर सहिया, सेमरी, मुडि़ला, राईबीगो, दियरा, बेलहरी, गोसाईगंज, टांटियानगर, शंभूगंज,कामतागंज, मकसूदन, मुरारचक, मल्हीपुर, मठिया बहादुरपुर, नकहा, दहलवा व जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर फायर सीजन ड्यूटी सुनिश्चित की जाए तथा फायर स्टेशन व सब फायर स्टेशनों पर अग्नि शमन गाडिय़ों और स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाय ताकि आग पर त्वरित नियंत्रण स्थापित कर बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
ज्ञापन देने वालों में जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, जिला संयोजक राकेश निषाद, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र निषाद, मोस्ट रक्षक दल सदस्य डा0 राहुल निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

