मानक के विपरीत बन रहे नाले का बसपा नेता नन्हे सिंह चौहान ने किया विरोध
लंभुआ/सुल्तानपुर ,04 अपै्रल (आरएनएस)। नगर पंचायत लंभुआ में बन रहे नाले में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण में मानक अनुरूप काम नहीं किया जा रहा है, जिससे जल निकासी की समस्या और नाले की दीवार गिरने व फटने का खतरा हो सकता है।
नाला निर्माण में लगा फार्मा में बंधी सरिया से डेढ़ फीट ऊपर ढालकर नाले की दीवार बनाई जा रही है, जो कभी भी गिर सकती है। बसपा नेता नन्हे सिंह ने मानक के विपरीत हो रहे कार्य का विरोध किया। विरोध होने पर नगर पंचायत के जेई रजनीश त्रिपाठी ने नाले की गुणवत्ता व मानक को चेक किया तो मानक के अनुरूप नहीं मिला, जिसपर जेई ने काम कर रहे सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए पुन: फरमा तक मानक के अनुरूप सरिया बांध कर नाले के निर्माण करने के लिए निर्देशित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

