अयोध्या। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा शिवांशु तिवारी द्वारा शाम 4.00 बजे रीडगंज चौराहे पर पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व विशिष्ट अतिथि नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सभी को पौधा वितरण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने परिक्रमा मार्ग पर अनगिनत परिजात के पेड़ लगाये लेकिन मौजूदा सरकार ने उन पेड़ों को काट दिया अगर सरकार चाहती तो उन पेड़ों को सुरक्षित निकाल कर कहीं भी शिफ्ट कर सकती थी लेकिन ऐसा उसने नहीं किया, कल उनके जन्मदिन से पूर्व इस तरह का कार्यक्रम करने का उद्देश्य यही है कि आप ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये और लोगों को लगाने के लिए प्रेरित करे,महानगर अध्यक्ष जी ने इस कार्यक्रम के लिए शीवांशु तिवारी की सराहना की ,नि0 महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन कल पूरे प्रदेश में बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा कार्यालय सहित पूरे महानगर में कार्यक्रम आयोजित है। प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा शीवांशु तिवारी ने सभी का अभार प्रकट कर सभी लोगों को पौधा वितरण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, बृजेश सिंह चौहान, अपर्णा जायसवाल, दान बहादुर सिंह, राम भवन यादव, सोनू यादव, जगन्नाथ यादव, बब्बन प्रधान, नूर बाबु,अनस खान, अविनाश प्रताप सिंह, राम दुलारे यादव, रजत गुप्ता , आलोक पांडेय , रोहित तिवारी, अनमोल पाल, सुशील यादव , अंकित सिंह ,इफ्तिखार मौजूद थे
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

