बैठक में फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, विशेष स्वच्छता पर जोर
बस्ती 30 जून (आरएनएस)। मंगलवार को नगर पालिका परिषद सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की बैठक अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अध्यक्ष नेहा वर्मा ने साफ-सफाई की व्यवस्था और मच्छरजनित बीमारियों मलेरिया आदि से बचाव पर चर्चा एवं निर्देश देते हुये कहा कि 1 जुलाई से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में पूरी तत्परता के साथ क्रियान्वयन कराया जाय।
बैठक में वार्डों की सफाई व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले स्थानों पर विशेष ध्यान, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव सहित अन्य आवश्यक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि बरसात के दिनों में बीमारियां बढ जाती है। ऐसे में नगर पालिका के सभी वार्डो में स्वच्छता अभियान और तेज कर दिया जाय।
बैठक में मुख्य रूप से सभासद मृदुल शुक्ला, मलेरिया इंस्पेक्टर विशाल मौर्य, प्रमोद कुमार, अवधेश यादव, मो. अमन, विक्रम चौहान, विवेक श्रीवास्तव के साथ ही सफाई से जुड़े सफाई नायक एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

