-दर्जनों फलदार व छायादार पौधे लगाकर की दीर्घायु की कामना
अयोध्या 30 जून (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर केसीएल पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव एवं महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम, लीची, नींबू, नीम, आंवला सहित दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। सभी ने यह विश्वास व्यक्त किया कि देश की जनता उन्हें भविष्य में प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सदैव पर्यावरण संरक्षण, विकास और जनकल्याण की सोच को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे हैं। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पौधारोपण करना समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर नीरज यादव, महादेव यादव, राजेश यादव, रिंकी,पूनम, रामप्यारे, राजकुमारी कोरी यशोमती कोरी,उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया तथा अखिलेश यादव जी को अग्रिम जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

