मुंबई,30 जून(आरएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक बड़ा पेड़ स्कूल बस पर गिर गया, जिससे कई छात्र घायल हो गए। हादसा चेंबूर में हेरिटेज प्राइड के पास हुआ। घटना के समय स्कूल बस में 15 छात्र सवार थे, जिसमें एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि 10 अन्य घायल हैं। मुंबई अग्निशमन विभाग को दोपहर 2:58 बजे घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद अग्निशमन कर्मी, पुलिस, एंबुलेंस और निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
बृह्नमुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ गया और वहां से गुजर रही एक स्कूल बस पर गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने बस में फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और गिरे हुए पेड़ के हिस्सों को काटकर हटाना शुरू किया है। स्कूल बस चेंबूर स्थित यूनिवर्सल हाई स्कूल की है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

