0 नगर निगम जोन 1 में 7, जोन 2 में 4, जोन 3 में 4 नगर निगम कर्मचारी सेवानिवृत्ति पर किये गए सम्मानित
0 जोन 1 में जोन अध्यक्ष गज्जू साहू,जोन 2, 3 में जोन कमिश्नर ने किया सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित
रायपुर, 30 जून (आरएनएस)। रायपुर नगर पालिक निगम के उपायुक्त रमेश जायसवाल सेवानिवृत्त हो गए. उनका सेवानिवृत्ति पर नगर निगम रायपुर सहित विभिन्न नगरीय निकायों को लम्बी सेवाएं देने पर सम्मान नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा किया गया. उपायुक्त रमेश जायसवाल और नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारी रमेश राठौर को श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर उनकी सेवाओं का नगर निगम आयुक्त ने सभी नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सम्मान किया एवं उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं.अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की निगम मुख्यालय में उपस्थिति रही.

वहीं नगर निगम जोन 1 में आज सेवानिवृत्त हुए 7 निगम कर्मचारी मनोहर लाल पटेल, राजेन्द्र महानन्द, श्रीमती भालू मकरम, श्रीमती क्लेन्द्री, श्रीमती रायमनी, राजू, बिहारी दीप, जोन 2 में सेवानिवृत्त 4 नियमित महिला सफाई कामगारों, जोन 3 में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों सुबेर सेन्द्रे, जुर्मन, तीरथराम, श्रीमती सारणी का जोन कार्यालय में सेवानिवृत्ति पर श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर नगर निगम जोन 1 में जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, जोन 2 में जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया, जोन 3 में जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों सहित मिलकर सम्मान किया गया और सभी निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें उन्हें बुके प्रदत्त करते हुए कीं.
0

