अयोध्या,29 नवंबर (आरएनएस)। जनवादी लेखक संघ अयोध्या इकाई की बैठक आज प्रेसक्लब में संघ के अध्यक्ष मोहम्मद जफर की अध्यक्षता और कोषाध्यक्ष मुजम्मिल फिदा के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव डॉ विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि लेखक संघ की राज्यकमेटी की बैठक कल सुबह दस बजे से प्रेसक्लब में होगी,इस बैठक में करीब तीस जिलों के राज्य कमेटी सदस्य बैठक में शामिल हो रहे है। इस बैठक में पूरे साल भर की सांगठनिक कार्यक्रम तय किए जाएंगे। और कार्यक्रम की सारी तैयारी हो चुकी है। संघ की संयुक्त सचिव पूजा श्रीवास्तव व विनीता कुशवाहा ने कहा कि बैठक के बाद दो अंजी से लेखक संघ गोरखपुर के आठ कवियों का जनपद कविता कार्यक्रम के तहत कविता पाठ होगा जो पांच बजे तक चलेगा। बैठक में डॉ विशाल श्रीवास्तव,मुजम्मिल फिदा,वाहिद अली,डॉ नीरज सिंहा,कुमकुम भाग्या,डॉ राजीव श्रीवास्तव,बृजेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश रोशन, कबीर पूजा श्रीवास्तव, डॉ विनीता कुशवाहा, अखिलेश सिंह और महावीर पाल मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

