सोहावल-अयोध्या,29 नवंबर (आरएनएस)। एसआईआर गणना फॉर्म भरने में लोगों को आ रही दिक्कत को देखते हुए बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर द्वारा रौनाही में एक विशाल सहायता कैंप का आयोजन विगत 15 दिनों से किया गया है। जो 4 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जि़लाध्यक्ष पारस नाथ यादव , एस आई आर प्रक्रिया हेतु सोहावल ब्लाक के प्रभारी छेदी सिंह, समाजवादी पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद कैंप में पहुंच कर आवश्यक मार्गदर्शन के साथ साथ सहायता कैंप में लगे समाजवादी पार्टी के बीएलए का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर पारस नाथ यादव ने कहा कि लोग 4 दिसंबर तक का इतंजार न करें। समय से अपना अपना फार्म अवश्य जमा कर दें। इस मौके पर रौनाही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद खान, पूर्व प्रधान मिजऱ्ा शाहिद बेग, मोहम्मद खालिद खान, अनंत राम यादव, दानिश खान आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

