-नेशनल सेल्फ केयर टीम की जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन
अयोध्या,29 नवंबर (आरएनएस)। नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी ) के संस्थापक विवेकानंद ने अयोध्या जनपद की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी में जगदीश प्रसाद वर्मा (शिक्षक) को जिला अध्यक्ष तथा राम करन (पंचायत कर्मी) को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही अरुण कुमार द्विवेदी (शिक्षक) को मंत्री, विकास वर्मा को प्रवक्ता, डॉ. मुकेश कुमार “आनंद” (एआरपी), दीपक कुमार यादव और प्रभात कुमार (शिक्षक) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि विवेक कुमार ओझा, अजीत कुमार पांडेय और प्रदीप कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त मंत्री के रूप में राज कुमार वर्मा (व्यायाम शिक्षकदृतारुन), रंजना वर्मा, सुमन, अंकित, स्वामी राय और अनिल त्रिपाठी का चयन किया गया है। संस्था द्वारा सदस्यों के हितों और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सहयोग योजनाएँ संचालित की जाएंगी, जिनमें किसी सदस्य की मृत्यु होने पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक सहयोग, सदस्यों की बेटियों के विवाह हेतु 5 लाख रुपये सहायता, गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक सहयोग, शिक्षा एवं रोजगार से संबंधित सहयोग, रक्तदान और अंगदान जागरूकता अभियान, तथा समयदृसमय पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता शामिल है। सह संस्थापक दल में सुधेश पांडेय, संजीव रजक, बबिता वर्मा, फर्रुख हसन, अंकिता शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, सुमन भटोनीया, विपुल मिश्रा, नरेंद्र प्रताप गंगवार, योगराज सिंह चाहर, रविन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सह संस्थापक अनिल वर्मा, सह संस्थापक व मंत्री अवनीश यादव, कोषाध्यक्ष दीपक पांडेय, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश और सह संस्थापक व संयोजक विवेक मिश्रा शामिल हैं। संस्था प्रदेश में सहयोगपूर्ण वातावरण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में कार्य करती रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

